फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आहार बैंक से पशुपालकों को मिल रही है सुविधा : राघवेंद्र प्रताप

Tue, 15 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक पर शुरू हुए प्रदेश के पहले पशु आहार बैंक से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्हें चारे के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसे और भी बेहतर ढंग से संचालन कराने में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक कर्मी सहित सभी जिम्मेदार पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में गोवंश पशु आहार बैंक के संचालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान बीडीओ अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, रमेश श्रीवास्तव, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष डुमरियागंज दिलीप पांडेय, लाल जी शुक्ल, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, रंजीत गौतम, विष्णु श्रीवास्तव, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें