फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएससी का ताला तोड़कर नकदी और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुड़ीकुईयां चौराहे पर हुई वारदात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुडीकुईया चौराहे पर शुक्रवार की रात सीएससी के शटर का ताला तोड़कर लेपटॉप सहित अन्य

समान चोर उठा ले गए। संचालक को सुबह चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के कोइली घाट निवासी गोविंद चौधरी जुडीकुईया चौराहे पर सीएससी चलाते हैं। शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखा, अंदर रखा समान लेपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन एवं नकद 25 हजार रुपये चोर उठा ले गए। इसकी सूचना डायल -112 एवं शोहरतगढ़ थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि मौके पर गए थे अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें