उसका में जय शिव दुर्गे दुकान में हुई चोरी की घटना
सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र में उसका-नौगढ़ पर महुआ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोर लगभग दो लाख रुपये से अधिक उठा ले गए। एक ही रात हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत है। चोरी की दुस्साहसिक घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है।
नगर पंचायत के सेखुई निवासी रतनसेन सिंह की उसका-नौगढ़ मार्ग पर स्थित महुआ पेट्रोल पंप के पास सीमेंट, मौरंग व हार्डवेयर की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान को बंद करके चले गए थे। रात में चोर का शटर का ताला तोड़कर नकदी उठा ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुकान से एक लाख 40 हजार रुपये और कुछ कीमती सामान चोरी हुए हैं। महुआ निवासी रामबचन के ग्राहक सेवा केंद्र पर दूसरी चोरी की घटना भी शटर तोड़ कर हुई है। यहां से भी चोरों ने 30 हजार रुपये चुराए हैं। गाड़ी धुलाई का काम करने वाले यहीं के निवासी श्रीराम के यहां भी ऐसे ही शटर तोड़कर चोरी की तीसरी घटना को अंजाम चोरों ने दिया है। इनके यहां से दस हजार रुपये की चोरी हुई है। एक ही रात तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात से लोगों दहशत का माहौल है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही चोर गिरफ्तार होंगे।
हाईवे पर चोरी, सोती रही पुलिस
उसका- नौगढ़ मार्ग सबसे व्यस्त है। यहां से 24 घंटे गाड़ियां गुजरती हैं। लोगों को आवागमन रहता है। उसका कस्बे से में थाना है और थाने से इसकी दूरी बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर है। चोर एक के बाद एक करके तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़े, अंदर आलमारी का ताला तोड़े और अंदर घुसे चोरी किए और निकल गए। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त करती तो शायद चोरी की वारदात नहीं होती।