मिश्रौलिया। भीड़ में चाकू और पंच लहराते हुए डीजे पर डांस करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सोमवार को पकड़कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो शुक्रवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसमी चौराहे पर आयोजित बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद मिश्रौलिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी। मिश्रौलिया निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी गोविंद ग्रांट थाना कठेला समय माता का रहने वाला है। मामले में सोमवार को 3/25 आर्म्स के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को धनगढ़वा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है। संवाद