फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली चोरी में तीन उपभोक्ताओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
बिस्कोहर क्षेत्र के पटना गांव में बिजली कनेक्शन की जांच करते विद्युत विभाग की टीम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र, कठौतिया रामनाथ और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने जिगना, सोहना व बिस्कोहर फीडर क्षेत्र के बौरडीह, बभनी, सोननगर, पटना व बिस्कोहर में बिजली कनेक्शन की जांच के साथ बकाया राजस्व की वसूली की। जांच के दौरान सोन नगर गांव में एक और पटना गांव में दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता की अगुवाई में टीम की जांच में दस हजार से अधिक 26 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही 116 उपभोक्ताओं से 1.75 लाख बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें