फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर केस दर्ज

Sun, 31 Dec 2023 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। विवाहिता को घर से निकालने के मामले में कोठीभार पुलिस ने पति व ससुर सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी निवासी प्रियंका ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उसकी शादी कुशीनगर जनपद के खड्डा थाने के ग्राम मदनपुर के कपिल पुत्र महेंद्र के साथ हुई है। वह आठ माह की गर्भवती है। 20 अगस्त 2023 को दहेज के लिए पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व दादा ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।19 सितंबर को पंचायत हुई। इस दौरान तय हुआ कि प्रसव होने तक उसकी देखभाल मायके में होगा। उसके बाद वह अपने पति के घर जाएगी। गरीबी के कारण उसका भरण पोषण मायके वाले नहीं कर पा रहे हैं। ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने पति कपिल, ससुर महेंद्र, सास शीला देवी, गिरजेश, इंदु व पन्नेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें