औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी राम नारायन की पत्नी को तीन अक्तूबर को घर लौटते समय कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस को शिकायती पत्र देकर राम नारायन ने केस दर्ज करने की मांग की। तहरीर के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि था कि तीन अक्तूबर को उनकी पत्नी बासमती औराताल से बच्चों को ट्यूशन पढ़वा कर पैदल घर लौट रही थी। बनगाई-रामवृक्ष मार्ग पर गांव के समीप इंद्र देव पांडेय के घर के पास पहुंची थी कि अचानक पीछे से आ रही कार चालक ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। संवाद