तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के ग्राम औरहवा टोला बडूइया निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पुलिस ने पति, सास, ससुर के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम औरहवा टोला बडूइया निवासी विमलावती (32) पत्नी ओमप्रकाश की लाश तीन जून को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। जिसके बाद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बरैनिया निवासी मृतका के पिता हरिराम चौहान ने थाने पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मार-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। कठेला समय माता थाने के एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। संवाद