फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: अनियंत्रित कार नहर में गिरी

Sat, 18 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के बांसी डुमरियागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में पलटी कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बने नहर की पुल पर झहरांव गांव के पास शुक्रवार रात 11 बजे कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार पानी में गिरी और उसमें पानी भी भर गया। नहर में पानी कम था और कार गिरकर पलटी नहीं थी। हादसे में कार सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई है।
क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार 11 बजे एक कार में सवार कुछ लोग डुमरियागंज से बांसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार झहरांव पुल के पास पहुंची थी कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक महिला सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरा थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि रात में कार नहरे में गिरने की सूचना मिली थी। कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं थी, जिनको उपचार के लिए बांसी भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें