फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, लगी आग

Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। सिद्धार्थनगर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार चालक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सिद्धार्थनगर से उसका बाजार की तरफ जा रही थी, इसी बीच एक बाइक सवार उसके सामने अचानक से आ गया, इसे बचाने में कार चालक ने गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ दी, जिससे वह पेड़ में टकरा कर सड़क के नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार में आग लग गई, देखते ही देखते कार कर जलने लगी। लोग बेबस होकर कार को जलते हुए देखते रहे। कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिससे आग बुझाया जा सका। कार परसा बुजुर्ग निवासी लाला यादव की है। इसमें सवार कृष्णा यादव और इंद्रजीत यादव को मामूली चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें