डुमरियागंज। क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी सात लोगों मोहम्मद इलियास, लालता प्रसाद, एजाज अहमद, मोलई प्रसाद, रमजान, रामकिशोर तथा हरिराम ने शनिवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों पर ग्राम समाज के गड्ढे को पाट कर कब्जा कर लेने से गांव की जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने गड्ढे पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।