एबीवीपी के छात्रों ने एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत संगठन मंत्री के साथ कैंट इंस्पेक्टर द्वारा कथित मारपीट किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को परिषद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।आरोप है कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने से रोका गया, जबकि उनको आमंत्रित किया गया था।
एसपी सिटी ने बताया कि मामले की शिकात पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह निलंबित कर दिए गए हैं। जांच भी शुरू हो गई है। दो दिन में रिपोर्ट आएगी।