सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल में अंगे्रजी और दूसरी पाली में दोपहर में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र सहित अन्य विषय की परीक्षा हुई। गेट पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। जबकि मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लेते रहे।
हाईस्कूल में 2382 और इंटरमीडिएट में 1044 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने कहा कि विकल्प चुनने में कठिनाई हुई। जिले के ११४ परीक्षा केंद्रों पर सुबह अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें ३४५२६ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2382 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र आदि वैकल्पिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें 18465 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1044 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र का वितरण हुआ और उत्तर पुस्तिका सील की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
ग्रामर और लिटरेचर सरल रहा। पैसेज को पढ़कर सही विकल्प चुनने में कठिनाई हुई। पोयम और लेटर को लिखना बहुत ही अच्छा लगा।
मीना पांडेय, छात्रा
कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया। बहुविकल्पीय, लघुउत्तरीय प्रश्न बहुत अच्छे आए थे। पेपर लंबा था। निबंधन लिखने के लिए पूछे गए प्रश्न सरल आए थे। अच्छे अंक मिलेगे।
रानी, छात्रा
अंग्रेजी विषय का पेपर लंबा था। इस कारण थोड़ा कठिन लगाए लेकिन पेपर पूरा किया। विषय के बाहर से कोई भी प्रश्न नहीं आया था। पेपर अच्छे हुए अंक अच्छे मिलेंगे।
सर्वजीत, छात्र
प्रश्नपत्र बी सीरीज आई थी। उसमें दो अन्य सीरीज से थोड़े कठिन प्रश्न थे। लेकिन जो साल भर पढ़ा था। उसी से संबंधित प्रश्न परीक्षा में आए थे।
अजय, छात्र