फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग, 15 दिन में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग, 15 दिन में होगा चुनाव
विज्ञापन

- बार एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई की बैठक में कई बिंदुओं पर नाराज अधिवक्ताओं ने किया विमर्श
- पिछले तीन वर्षों से चुनाव ना होने पर लोगों ने जताया ऐतराज
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बार एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई की एक बैठक एल्डर्स कमेटी के सदस्य रमापति सिंह के अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। जिसमें एसोसिएशन से जुड़े तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर 15 दिनों के अंदर कमेटी की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। बैठक में रमापति सिंह ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से चुनाव न होने के कारण अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मॉडल बाइलॉज के आधार पर प्रत्येक वर्ष चुनाव होना जरूरी है और जो भी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, उसका कार्यकाल मात्र एक वर्ष का ही होता है। बैठक में रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण न होने पर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा निधि में कुछ भी रुपये न होने के कारण किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता सदस्यों का ना हो पाना भी चिंता का विषय रहा। कई बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग की जाए और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। इस मौके पर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, रामचंद्रजी सहाय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र रावत, मोहम्मद इसराइल, मोनिस हैदर रिजवी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश दुबे, हृदयराम, पारसनाथ श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, रूपेंद्र मोदनवाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, हरेंद्र मौर्य, मनोज मौर्य और भारत भूषण यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें