सिद्धार्थनगर। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर को जिले के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान एवं मतगणना कराने के लिए प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वह पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के रेस्ट हाऊस पर रहेंगे, उनके कार्यालय का टेलीफोन नंबर 05544-297040 तथा मोबाइल नंबर 7497972207 है, जिस पर सीधे शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के मोबाइल नंबर 9454417530, एडीएम के मोबाइल 9454417601 और संबंधित तहसीलों के एसडीएम के मोबाइल पर शिकायत की जा सकती है। संवाद