फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया। उसे बेंवा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकहरा निवासी मोहम्मद बशीर (60) सोमवार की शाम को अपनी बाइक से भड़रिया की तरफ जा रहे थे। वह भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग तुरंत बशीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा ले गए। जहां गंभीर हाल देख डाक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिनरायण दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें