फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टमाटर खरीदे या सेब..यहां 100 रुपया किलो है दोनों के रेट

Mon, 07 Oct 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बाजार में फल और सब्जियों के दाम में तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्योहार के सीजन में सब्जियों और फलों की कीमतों में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। टमाटर के दाम तो इस तरह बढ़ रहे हैं कि सेब के बराबर पहुंच गया हैं। बाजार में दोनों ही 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सब्जी और फलों की फसल खराब हुई है। जिसके बाद स्थानीय मंडी में आवक कम हो गई है। इससे फलों व सब्जियों के दाम में उछाल आई है। नवरात्र के समय अन्य दिनों की अपेक्षा टमाटर का मांग अधिक हो जाता है, लेकिन बाजार में कम अवाक हो रहा है। इससे अचानक सब्जियों व फलों का दाम बढ़ा है। फूटकर सब्जी विक्रेता राधेश्याम ने बताया कि दो दिन पहले तक टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा था। लेकिन अवाक कम होने से दाम में उछाल आई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले और अब के भाव
फल पहले अब

सेव 140 100
केला 30 40
अनार 100 120
पपीता 50 80

नारियल 40 60 रुपये पीस

चीकू 60 80
संतरा 80 100


सब्जी पहले अब

टमाटर 30 100
धनिया 150 200
हरी मिर्च 25 70

नींबू 50 100
आलू 30 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें