फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कारोबारी ने मारपीट और छिनैती का लगाया आरोप

Fri, 23 Aug 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर बुधवार रात स्थानीय लोगों और एक आभूषण काराेबारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने सुबह व्यापार मंडल के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर मारने-पीटने और नकदी व गोरखपुर से लाए जा रहे आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीओ का कहना है कि वह मौके पर गए थे, मारपीट हुई है, मिले तहरीर की जांच की जाएगी। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक निवासी अमन गुप्ता के मुताबिक अपने व्यापारिक काम से वह गोरखपुर जाते-आते रहते हैं। आरोप है कि बुधवार को भी वह गोरखपुर से बाजार कर के वापस आते समय रात 11:30 सनई चौराहे पर पहुंचे। वहां पर अज्ञात लोगों ने सड़क के बीच में गाड़ी रोक कर मुझे गाली दी और मारने-पीटने लगे। इसी बीच मेरे गले से सोने की चैन जबरदस्ती छिन लिया एवं पॉकेट से लगभग 65 हजार रुपये नकद निकाल लिए व ढ़ाई लाख रुपये के आभूषण भी निकाल लिए। जाते-जाते मेरे गाड़ी का शीशा तोड़ कर धमकी देते हुए गए कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। उन लोगों ने चालक कृष्णचंद्र को काफी मारा है।
इस मामले में पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कुल 10 लोग थे। उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ प्रतिनिधि रवि जायसवाल, कंचन वर्मा सहित कई कारोबारियों ने सदर थाना और फिर पुलिस ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने बताया कि रात में भ्रमण पर निकले थे। साड़ी के आगे सनई पहुंचे तो मारपीट करने की शिकायत अमन गुप्ता निवासी चौक शोहरतगढ़ ने की। इसके बाद सदर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने दूसरे दिन बढ़-चढ़कर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच की जा रही है। सदर पुलिस जांच करके केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें