फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झाड़ियों में लगी आग, हड़कंप

Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया टोले में पशुचर भूमि में मंगलवार को दोपहर में आग लग गई। इससे आसपास के किसानों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। सूचना पर मौके पर तहसीलदार और लेखपाल ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इटहिया के सिवान में स्थित 250 बीघे के पशुचर भूमि में अचानक मंगलवार को लगभग साढ़े 11 बजे आग लग गई। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों को पशुचर भूमि के बगल अपने-अपने गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी। लोग सामूहिक रूप से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पछुआ के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने अग्निशमन, डायल 112 व तहसील प्रशासन को फोन किया, जिसके बाद दमकल वाहन भी पहुंच गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रकाश सिंह की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। फसल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल योगेश कुमार, परविंदर, पंचम पटेल, ऋषभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें