फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर अवैध रूप से चल रही है बस, हो रहा है शोषण

विज्ञापन
नेपाल से वाहन भारत सीमा पर बस स्टैंड पर छोड़ी, बस में बैठते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
- बस में आने वाले यात्रियों के बारे में नहीं की जाती है जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। नेपाल के यात्रियों की भारतीय क्षेत्र में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती है। यहां से आने वाला व्यक्ति कौन है, उसकी पहचान क्या है, इसके संबंध में कोई भी एजेंसी किसी भी प्रकार की जानकारी एकत्र नहीं करती है। महानगरों के लिए जाने वाली टूरिस्ट परमिट पर चलने वाले वाहनों का टिकट नेपाल के कृष्णानगर में चल रहे निजी होटलों के पास टूरिस्ट टिकट ऑफिस में बनता है। जबकि, यात्री बढ़नी बाजार में अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट बस स्टैंड से वाहन पकड़ते हैं। यह पूरा खेल एक योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है, जिसमें सिस्टम में बैठे दोनों देश के लोग शामिल हैं, इसमें सभी का हिस्सा बंधा है। ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है।
नेपाल सीमा पर टूरिस्ट बस के संचालन के नाम पर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नेपाल के कृष्णानगर में 12 से 14 टिकट काउंटर हैं। यात्री यहां से टिकट बनवाने के बाद भारत सीमा पर अवैध रूप से बने टैक्सी स्टैंड से दिल्ली, पंजाब, मुंबई आदि महानगरों के लिए सफर कर रहे हैं। अवैध तरीके से संचालित होने वाले टूरिस्ट परमिट की गाड़ियों से प्रतिदिन वसूली हो रही है। यहां से चलने वाले वाहनों में बस, छोटी टूरिस्ट बस व कार शामिल हैं।
विज्ञापन

इन वाहनों के पास पर्यटक को ले जाने का परमिट बना है, मगर इनमें नेपाली नागरिकों को यात्री की भांति ले जाया जाता है। सूत्रों के अनुसार एक बस से दो से तीन हजार रुपये की वसूली की जा रही है। अगर किसी वाहन चालक ने रुपये नहीं दिए तो पुलिस व कुछ तथाकथित लोग खुद मोर्चा संभाल लेते हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा टैक्सी स्टैंड की नीलामी बंद कर दी गई है। कस्बे में कोई प्राइवेट अवैध पार्किंग स्टैंड चल रहा है, तो उसकी जानकारी लेकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, बढ़नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें