फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्रिशूली नदी में बस गिरी, 7 की मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के त्रिशूली में एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस घटना में सात लोगों की जान चली गई। जबकि 39 के घायल होने की सूचना है। घायलों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों की पहचान नहीं हुई है। इसमें यूपी के अखिलेश कुमार (38) भी शामिल हैं। हालांकि यह जानकारी नहीं हो पाई कि वह किस जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन


नेपाल के धादिंग जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक संतू जैसवार ने बताया कि रूपनदेही से काठमांडू आ रही सिद्धार्थ ट्रांसपोर्ट की बस बुधवार सुबह 4:40 बजे धाडिंग के गजुरी ग्रामीण नगर पालिका पांच घाटबेंशी में सड़क से सौ मीटर नीचे त्रिशूली नदी में गिर गई। दुर्घटना के बाद, नेपाल पुलिस, नेपाली सेना, गोताखोरों के साथ सशस्त्र पुलिस के 100 से अधिक बचाव कर्मी जुटाए गए। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
डीएसपी जैसवार ने कहा कि बाद में गोताखोरों को नदी में दो और लोग मृत मिले। रेस्क्यू टीम ने 39 यात्रियों को जिंदा बचा लिया है। घायलों में से 14 को काठमांडू भेजा गया है। अन्य का इलाज गजुरी अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजुरी में किया जा रहा है। घायलों में सभी नेपाल के अलग-अलग जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें