फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

Sat, 25 Feb 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर रोडवेज पर बस की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
- दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

- रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के चलाने के लिए शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली पर्व पर लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए रोडवेज बसों का फेरा बढ़ेगा। रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई गई। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
खुशियों के पर्व होली अपनों के बीच मनाने के लिए लोग अपने घरों को आते हैं। इस बार लखनऊ पर रेलवे का कार्य चलने के कारण ट्रेन का संचालन बंद हो गया है। लखनऊ से लोगों को नियमित आना-जाना होता है। बाहर से आने वाले यात्री ट्रेन के बंद होने के कारण में लखनऊ और गोरखपुर में रुक जाएंगे। यहां तक आने के लिए उन्हें कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज प्रशासन होली पर घर आने वाले यात्रियों के लिए बसों का फेरा बढ़ाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बसों की सर्विसिंग की जा रही है। जिससे वह बीच में धोखा न दें।
दिल्ली के लिए दो बसें चलतीं हैं अब तीन बसें चलाई जाएगी। लखनऊ के लिए आठ बसें चलती है। अब 11 बसें चलेंगी। गोरखपुर के लिए 10 बसों का संचालन होता है। अब 13 बसें चलेंगी।
इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो जगदीश ने बताया कि होली को देखते हुए बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। जिससे यात्रियों को आने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


बस स्टेशन से चलती हैं इतनी बसें
सिद्धार्थनगर बस स्टेशन से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, प्रतापगढ़, आयोध्या, बरेली, गोंडा, बस्ती सहित अन्य रूट पर नियमित 42 बसें चलती हैं। यहां प्रतिदिन 500 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें