पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूतला फूंकते हिंदू संगठन के पदाधिकारी। संवाद
बिस्कोहर। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा से गुस्साए हिंदू संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। विश्व हिंदू महासंघ एवं हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे पर पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए ममता सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय मिश्र, बुद्धिश मणि त्रिपाठी, राम कृपाल चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मिंटू सिंह, हजारी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद