बांसी। धान की फसल कटाई का सीजन शुरू हो गया है और क्षेत्र के किसानों ने धान की फसल की कटाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में किसान पराली को किसान न जला सके इसके लिए प्रशासन काफी सख्त है। पराली जलाना कानूनन अपराध है। इसके लिए पांच से तीस हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने किसानों से अपील की कि वह पराली न जलाए। इससे खेती के लिए जो लाभदायक कीट है वह मर जाते हैं, जिसका असर खेत पर पड़ता है। साथ ही वायु प्रदूषण भी होता है।