फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदें में खड़ी बाइक को किया आगे के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामदे में खड़ी बाइक में लगा दी आग
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर बाजार में सोमवार बरामदे में खड़ी एक बाइक को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। बाइक स्वामी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गोरखपुर जिले शाहपुर थानाक्षेत्र के जंगल माता दी गांव निवासी शेख जलील अहमद अपनी बहन के जनाजे में शामिल होने आए थे। रात में बाइक को बरामदे में खड़ी करके सोने चले गए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग साढ़े तीन बजे आग लगने का शोर सुनकर जाग गए। तो देखा बाइक में जल रही है। शेख जलील ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बर्डपुर पुलिस चौकी के जवान पहुंच गए। आग लगने के कारणों की जानकारी ली। सुद्दोधन चौकी प्रभारी आनंद मोहन ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें