फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकाला

Tue, 08 Mar 2016 12:30 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
छठे दिन भी बाजार बंद रहा, प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाइयों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ने जुलूस निकाला। एक  सप्ताह से सराफा दुकानें न खुलने से एक ओर कारोबार का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर शादी विवाह के सीजन में विवाह की खरीदारी करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


नगर में सिद्धार्थनगर सराफा कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। दोपहिया वाहनों पर सवार सराफा व्यापारियों ने पहले पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मधुबेनिया, बर्डपुर, अलीगढ़वा क्षेत्र की दुकानों को बंद कराया।

इस दौरान वित्त मंत्री और बजट के विरोध में नारे भी लगाए गया। कहा कि अगर एक्साइज ड्यूटी में प्रस्तावित वृद्धि को रद्द नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन को उग्र रूप देने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष मिट्ठूलाल कसौधन, राजकुमार सोनी, असलम खान, लल्लू अग्रहरि, राजू अग्रहरि, बबलू कसौधन, संजय कसौधन, अनिल वर्मा, हरिराम, प्रेमचंद कसौधन, भीमचंद्र कसौधन, राजन, गिरजा कसौधन, दया कसौधन, हृदय वर्मा, सोनू वर्मा, उमा वर्मा, मधुकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं सराफा कल्याण एसोसिएशन इकाई शोहरतगढ़ की अगुवाई में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और जुलूस निकाल कर विरोध जताया। हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने भी स्वर्ण व्यवसाइयों के आंदोलन में शामिल होकर समस्या समाधान की आवाज उठाई। इस दौरान महामंत्री रविंद्र वर्मा, नरायन वर्मा, सुखदेव, विजय वर्मा, पवन कसौधन, जगदीश वर्मा, सचिन वर्मा, ताराचंद वर्मा, शारदा प्रसाद वर्मा, अनूप कुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज में सोमवार दोपहर व्यापारी रमेश सोनी के नेतृत्व में नगर के स्वर्ण विक्रेता रामलीला मैदान में जुटे और पैदल मार्च किया। मंदिर चौराहे से निकलकर स्वर्ण व्यवसायी एसडीएम विनय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। इस दौरान पप्पू कसौधन, सुनील सोनी, गुलाब सोनी, रामसुभग, दिनेश सोनी, महेश सोनी आदि व्यवसाई शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें