फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

- इटवा कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे में जाम की समस्या बढ़ती जा रही थी। सड़कों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ने से लोग परेशान थे। एक सप्ताह पहले से ही लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कहा जा रहा था। इसका असर हुआ कि कुछ लोगों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटा लिया और जिनका नहीं हटा था। शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। दोपहर बाद कस्बे के मुख्य चौराहे से बढ़नी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ रमेश चंद्र पांडेय की अगुवाई में तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित व एसओ पुलिस बल के साथ जेसीबी चालक को अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने का निर्देश दे रहे थे और जेसीबी उसे ध्वस्त कर रहा था। देर सायं बढ़नी मार्ग की दोनों पटरियों पर हुआ अतिक्रमण साफ हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का कस्बे के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने तारीफ की। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें