कलेक्ट्रेट सभागार में आधार अनुश्रण समिति की बैठक करते डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार। संव
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोस्ट ऑफिस में भी आधार कार्ड बनाने के लिए काउंटर संचालित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कैंप बनाया जाए। इसके अलावा बैंकों में भी आधार कार्ड बनाया जाए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी सहित आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद