शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम बसहिया टोला नौडिहवा में जहरीले सांप के काटने से एक भैंस की मृत्यु हो गई। मंगलवार को बसहिया टोला नौडिहवा निवासी शंकर यादव अपनी भैंस को टहलाने ले गए थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने भैंस को काट लिया और भैंस की मौत हो गई। पशु स्वास्थ्य कर्मी व हलका लेखपाल ने जांच पड़ताल की है। संवाद