फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायत उसका में 13 करोड़ का बजट पास

Tue, 20 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार नगर पंचायत की बैठक में उपस्थित सभासद। संवाद
विज्ञापन
उसका। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नवगठित नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2023- 24 में विकास के लिए 13.12 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पास हुआ है। जबकि करीब 10 करोड़ 73 लाख रुपये के आय का लक्ष्य भी रखा गया है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा सभी के सम्मिलित प्रयास से नगर पंचायत उसका बाजार को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाना है। भेदभाव रहित कार्य से सभी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। मंजू जायसवाल की अध्यक्षता में सभी वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्डों के विकास कार्यों की कार्ययोजना सौंपी। बैठक में कर्मचारी वेतन, गोशाला, विद्युत, सफाई कार्य, पेयजल, अलाव, निर्माण कार्य पर 13.12 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग, 15 वां वित्त आयोग, 10.73 करोड़ रुपये आय की व्यवस्था की गई है। पूर्व चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल ने नगर में रुके विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में ईओ नवनीत कुमार श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सूरज मोदनवाल, मयंक पांडेय, कांति देवी, अयोध्या साहू, अभिषेक त्रिपाठी, दिलीप, उपेंद्र दूबे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें