फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी बौद्ध दर्शन और पाली भाषा की कक्षाएं

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सभागार में शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते कुलपति प्रो. - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आज से शुरू होगी बौद्ध दर्शन और पाली भाषा की कक्षाएं
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुरू होंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बुधवार को बौद्ध दर्शन एवं पाली भाषा की निशुल्क कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मंगलवार को कुलपति सुरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई में इस पर चर्चा हुई। कुलपति सुरेंद्र दुबे ने कहा कि बीते दिनों कार्य परिषद से पारित प्रस्ताव के तहत आज से विवि परिसर में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए बौद्ध दर्शन एवं पाली भाषा की प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की कक्षाएं सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। तीन दिन नेट की तैयारी से संबंधित कक्षाएं चलाई जाएंगी। यह भी कक्षाएं निशुल्क होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए सभी विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र कोर्स पास करना अनिवार्य होगा। एक सेमेस्टर के बाद इसकी परीक्षाएं कराई जाएंगी, जो जून में होगी। इस कोर्स में सभी विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। उन्होंने समस्त विषयों के शिक्षकों से कहा कि अपने-अपने विषय के पाठ्यक्रम को नियमित रूप से कक्षा पढ़ाकर जल्द पूरा करें। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जाए ताकि समय से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से स्नातक स्तर पर आनर्स की पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय में अभी स्नातक स्तर पर केवल वाणिज्य विषय की ही मान्यता प्राप्त है। बैठक में कुल सचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, उप कुल सचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुल सचिव एसएन यादव, मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें