फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसपा नेताओं ने की सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता की शिकायत

Tue, 08 Aug 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नायब तहसीलदार बांसी राघवेंद्र पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते बसपा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी अंतर्गत पुराने राप्ती पुल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितता किए जाने की शिकायत बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने ने एसडीएम बांसी से की। साथ ही ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार बांसी राघवेंद्र पांडे को दिए गए ज्ञापन में पार्टी के नेता हरगोविंद साहू और शमीम अहमद ने कहा है कि आदर्श नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पुराने राप्ती पुल की हालत बहुत ही खराब थी। यह पुरानी सड़क पहले से ही सात मीटर चौड़ी है। जिस पर नगर पालिका परिषद बांसी ने सीसी रोड कराने का निर्माण कार्य शुरू किया। हनुमानगढ़ी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क तक सड़क की चौड़ाई सात मीटर कर दी। लेकिन वहां से नेशनल हाईवे मुख्य चौराहे तक सड़क की चौड़ाई को घटाकर चार मीटर कर दिया गया। अति शीघ्र इस मामले की जांच करते हुए सड़क की चौड़ाई बढ़ाया जाय। जाए और संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में घोषित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें