सिद्धार्थनगर। बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या बरकरार है। उपभोक्ताओं को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी बीएसएनएल का फाइबर कट जाने से पांच घंटे तक नेटवर्क प्रभावित रहा। उपभोक्ता बार-बार नेटवर्क को लेकर बीएसएनएल के आफिस में कॉल करते रहे। बीएसएनएल के अधिकारी के राजमनी गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क का फाइबर कटने से नेटवर्क प्रभावित हुआ है। जल्द ही लोगों नेटवर्क की सुविधा मिलने लगेगी। संवाद