फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोल्ड जीतने वाली छात्राओं को बीएसए ने किया सम्मानित

Fri, 17 Mar 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में सम्मानित की गईं छात्राएं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में गोल्ड मेडल पाने वाली कंपोजिट विद्यालय रेहरा बाजार की बालिकाओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में सम्मानित किया।
विज्ञापन

नौगढ़ विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रेहरा बाजार की बालिकाओं ने वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में सहारनपुर को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता है। बीएसए ने कहा कि प्रदेश स्तर पर बस्ती मंडल को जनपद की बालिकाओं ने एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाकर पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया है। इस सफलता से पूरे मंडल में खुशी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय ने खेल प्रतियोगिताओं में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, राधेरमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, सीमा द्विवेदी, सतेंद्र गुप्ता, रवींद्र सिंह गुर्जर, माहेश्वरी पाठक, राजकुमार यादव, अरविंद कुमार, रंभा मिश्रा, रजनी जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इनसेट
टीम में ये बालिकाएं रहीं शामिल
जानकी, शशिकला, रोशनी, अनन्या, सुधा, कविता, पल्लवी, संजना, संध्या, अंजनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें