सिद्धार्थनगर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की ओर से इंद्रेश कुमार चतुर्वेदी बनाम देवेंद्र कुमार पांडेय प्रकरण में जारी अवमानना नोटिस के बाद शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में निजी मुचलके पर जमानत कराई। बीएसए ने बताया कि खुनियांव ब्लॉक में सेवा समाप्ति के बाद संबंधित परिषदीय शिक्षक की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। उसी प्रकरण में जमानत कराई है। संवाद