देवरिया। क्षेत्र के नरौली खेम गांव में एक मकान की छत लगाने से रोकने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। आरोप है कि भाई ने ईंट से मारकर घायल कर दिया।
नरौली खेम गांव निवासी असगर अली का कहना है कि सगे भाई हमारे दिवार से जबरन अपने छत की ढ़लाई कराना चाहते है। दो दिन पहले जब अपने हिस्से की सरिया काट रहा था तो मारपीट पर उतारू हो गए। मंगलवार को जबरन ढलाई के लिए मटेरियल गिराया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।