चनुकी। पिंडी-भागलपुर मार्ग पर अजना चौराहा के समीप बाईक से गांव आ रहे एक भाई बहन सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए जिससे दोनों घायल हो गए। लोगो ने दोनों को लार सीएचसी लाए जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा ही कि लार थाना क्षेत्र बिरनी निवासी मोहम्मद साहिल अपनी बहन शमा परवीन को स्कूटी से लेकर कहीं गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर वापस गांव आ रहा था वह अभी अजना चौराहा पर पहुंचा तब तक सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी जिससे दोनों रोड पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग गाड़ी और चालक अफताब आलम अपने कब्जे में लिया। गाड़ी दिल्ली से बिहार जा रही थी। लोगो ने घायल भाई और बहन को सीएचसी पहुंचाया जहां अस्पताल के प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। सीएचसी के डॉ. अवनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।