फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव निवासी हैं दोनों भाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के खिलाफ थाने में तहरीर देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि आरोपी भाई ने, उसके बेटे और बेटी को भी मारने की धमकी दी है। जिसका ऑडियो उसने पुलिस को सौंप दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


औसानपुर गांव निवासी सऊद अहमद ने तहरीर में बताया कि डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर उसकी मेडिकल स्टोर है। उसके भाई मंजूर अहमद दुकान के पीछे अपना एक ऑफिस बना कर रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मंजूर अहमद ने दुकान पर आकर मुझे जान से मारने और मुंबई में रह रहे मेरे लड़के को भी जान से मरवाने की धमकी दी है। लखनऊ में मेरी बेटी पढ़ रही है, उसे भी किडनैप करवाने की धमकी दी है। सऊद ने कहा कि मंजूर ने पुलिस के खिलाफ भी उलटी सीधी बातें कहीं हैं। सऊद अहमद ने मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई करने के साथ ही अपने संरक्षण की मांग की है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें