बढ़नी के बृजेश्वरी इण्टर कालेज घरूआर में एसएसबी के जावान व बच्चे।
सिद्धार्थनगर। एसएसबी के जवानों व स्कूली बच्चों की ओर से बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरूआर परिसर में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत का नक्शा बनाते हुए जयघोष किया। इस दौरान कॉलेज में परिसर में विभिन्न प्रकार के 200 पौधों का रोपण भी किया गया।
सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार ने एक-एक वृक्ष पुत्र के समान है। इनकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि सभी को पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान एसएसबी के अजय कुमार राय, वगताराम, मुकेश पाल, गिरधारी राम, अशोक, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद