पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से पिपरी मार्ग पर विद्यालय के पहले नाले पर बनी पुलिया तेज बारिश के पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के पानी भरने से पुलिया टूट गई। इस कारण 13 गांवों के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर स्थित विद्यालय के पहले नाले पर 30 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी से पांच मीटर लंबी एवं डेढ़ मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण किया गया था। कुछ दिन पहले पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने इस क्षतिग्रस्त पुलिया को गिराकर उसी जगह पर पाइप डालकर अवागमन को चालू कर दिया था। क्षेत्र के बनारसी साहनी, सुनील कुमार जायसवाल, सुधीर, संजय जायसवाल,चंदन उपाध्या,अजय कुमार चौधरी ,मेजर सिंह चौहान, विनोद कुमार उपाध्याय, डब्लू साहनी आदि लोगों ने पुल को सही कराने की मांग की है।