शोहरतगढ़। क्षेत्र खरगावर, मेहनौली और नकथर के पास बानगंगा कैनाल नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से पार करने वाले बड़ी मुश्किल से पुल पाए करते है। क्योंकि, पुल का रेलिंग टूट गया है। लोगों को नहर में गिरने की आशंका बनी रहती है। इस पुल से पकड़ी बाज़ार, बभनी, लालपुर, नकथर, परिगवा, अतरी, महमुदवा, कोटिया बाजार, नौडिहवा, बसाहिया सहित आदि गांव के लोगो का मुख्य मार्ग है। इस गांव के हजारों लोग व स्कूली बच्चे पुल से आवजाही करते हैं, पुल का रेलिंग टूट जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र निराला मौर्या, श्रीप्रकाश, मनीराम, लालजी आदि लोगों ने जिम्मेदार विभाग से मरम्मत करवाने की मांग की है।