विकास खंड बर्डपुर में लेखाकार आफिस कमरे का ताला तोड़वा कर दस्तावेज फाईल लेखाकार राकेश कुमार गौं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लेखाकार कक्ष का ताला तोड़ा गया
सिद्धार्थनगर। तहसीलदार नौगढ़ राम ऋषि रमन ने बृहस्पतिवार को बर्डपुर ब्लॉक में लेखाकार कक्ष में लगा ताला तोड़वा दिया। नवनियुक्त लेखाकार राकेश कुमार गौंड को कक्ष सुपुर्द किया गया।
बर्डपुर में तैनात लेखाकार राज किशोर का स्थानांतरण जून में उसका बाजार ब्लॉक में हो गया था, लेकिन अब तक लेखाकार का कमरा बंद था। इससे सरकारी योजनाओं के संचालन में दिक्कत आ रही थी।
खंड विकास अधिकारी बर्डपुर सुरेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में लेखाकार कक्ष का ताला तोड़ने का अनुरोध किया था। उपजिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव ने इस मामले में तहसीलदार को निर्देशित किया था। संवाद