बिस्कोहर क्षेत्र के गदाखौवा गांव के पास टूट कर गिरा बिजली का पोल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आंधी से टूटा खंभा, तीन दिन से बिजली गुल
बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र कठोतिया रामनाथ क्षेत्र के गदाखौवा गांव में बुधवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गांव के पूरब ईदगाह के पास लगा विद्युत पोल टूट कर टेढ़ा हो गया। गांव में तीन दिन से बिजली गुल है।
गांव के राजकुमार, राईस खान, हैदर अली, धर्मवीर चौधरी, जज्जू खान, लवकुश, रग्घु प्रजापति, बिंदु गुप्ता आदि ने बताया कि बुधवार आंधी रात तेज आंधी के साथ बारिश में गांव के पूरब एचटी लाइन का विद्युत पोल टूट कर जमीन की तरफ झुक गया। इसकी सूचना बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के जेई को दे दी थी, लेकिन तीन दिन बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बिजली की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए टूटे बिजली पोल को बदलवाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र कठोतिया के जेई सिद्धार्थशंकर गुप्ता ने बताया कि बारिश हो रही है, फिर भी संभव प्रयास किया जा रहा है। शाम तक गांव बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।