फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बीपी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों तथा संविधान में दलित और पिछड़ों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए बीपी मंडल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी अगुवाई में 1978 में एक टीम गठित की गई और उन्होंने दो वर्षों के प्रयास से देश की सभी पिछड़ी जातियां की जनगणना जो लगभग 3743 थी। उनको एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक न्याय तथा आरक्षण के लिए मंडल आयोग को लागू करने की सिफारिश की। मंडल आयोग की सिफारिश लगभग 12 वर्षों के बाद 1989 में जब जनता दल की सरकार बनी और उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनी तो मंडल आयोग की सिफारिश को पूरे देश में लागू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें