फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेवर दोगुना करने को दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पैकीखास गांव में जेवर दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार रात जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अतीउल्लाह अंसारी ने बताया कि करन कुमार निवासी बनटिकुला और सनी कुमार निवासी जंगल जैनुलआबदीन उर्फ सेमरा, गोरखपुर के साथ एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर लोगों को रुपये और जेवर दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें