सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर सिसहनिया गांव के पूरब गैस एजेंसी के पास बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे बरात से आ रही बोलेरो घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
क्षेत्र के सिसहनिया गांव के नन्ने शर्मा के नाती की शादी में गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भीमापार गांव के रविंद्र कुमार शुक्ल की बोलेरो बरातियों को लेकर गोरखपुर गई थी। वहां से दो वाहन एकसाथ निकले। रविंद्र कुमार शुक्ल की बोलेरो घने कोहरे के कारण सिसहनिया गांव के पास सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
दूसरे वाहन में बैठे गांव के मनोज उपाध्याय, सरजू शर्मा, सिंकू उपाध्याय, भोलू मिश्रा आदि ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।