फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैराज में खड़ी बोलेरो में लगी आग

Fri, 01 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ऐंचनी गांव के टोला बजड़ा में बुधवार की रात गैराज में खड़ी बोलेरो में आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते वह जलकर राख हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की। क्षेत्र के ऐंचनी गांव के टोला बजड़ा निवासी श्रीपत मौर्य बुधवार रात गांव के किनारे बने अपने मकान में बोलेरो खड़ी करके गांव में स्थित घर पर सोने चले गए। रात लगभग 11 बजे के करीब गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी को जलता देख बगल के मकान में सो रहे एक व्यक्ति ने गाड़ी मालिक को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। किसी पर आरोप नहीं लगाया है। फिर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें