फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोलेरो और ई- रिक्शा में टक्कर, चार जख्मी

विज्ञापन
लोटन-कोल्हुई मार्ग पर घोंघी नदी के पुल के पास खाई में गिरा ई-रिक्शा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बोलेरो और ई-रिक्शा में टक्कर, चार लोग जख्मी
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के घोंघी नदी पुल पर हुआ हादसा
लोटन (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के लोटन-कोल्हुई मार्ग स्थित घोंघी नदी के पुल पर बुधवार सुबह बोलेरो और ई-रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महराजगंज जिले की कोल्हुई की ओर से एक बोलेरो सुबह लोटन की तरफ आ रही थी। इसी दौरान महराजगंज जिले के सोनचिरईया गांव निवासी हबीबुल्लाह अपनी ई-रिक्शा पर तीन सवारी को बैठाकर कोल्हुई की तरफ जा रहे थे। घोंघी नदी पुल पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। ई-रिक्शा 30 फीट नीचे खाई में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक हबीबुल्लाह का एक हाथ टूट गया। ई-रिक्शा सवार दुर्गेश गुप्ता निवासी ग्राम उदयपुर का एक पैर टूट गया। संगीतापत्नी विजय गुप्ता निवासी उदयपुर के सिर में चोट लगने से बेहोश हो गईं। रफीक चौधरी निवासी भिटपरा कोतवाली लोटन के सीन मे चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। संगीता के गोद से डेढ़ साल का बच्चा 30 फिट गहरी खाई में गिर गया। हालांकि सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें