गुलरिहा (गोरखपुर) । थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर बिहार के एक दंपती से 2.67 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मनवाझोल निवासी बसंती देवी पत्नी शंभू सिंह की रिश्तेदारी चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी किशोरी के यहां है। करीब दस माह पूर्व उनका चंदन निवासी जैनपुर बड़का टोला और रामअचल निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद, थाना गुलरिहा से किसी माध्यम से संपर्क हुआ। संवाद