फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिवकुमार के रूप में हुई शव की पहचान, 16 नवंबर से था लापता

Tue, 21 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मटिरियाडीह गांव के पास राप्ती नदी मेें उतराया मिला था शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया डीह गांव के पूरब रविवार को राप्ती नदी में रविवार शाम मिले उतराए शव की शिनाख्त हो गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 16 नवंबर से लापता था।

क्षेत्र के मटियरिया डीह गांव के पूरब रविवार को राप्ती नदी में एक लाश उतराई मिली थी। पुलिस ने पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को शव की पहचान परिवार के लोगों ने शिव कुमार श्रीवास्तव (32) पुत्र नरेंद्र श्रीवास्तव के रूप में की। वह बांसी कस्बे के डिलीवरी फर्म में काम करता था। जनपद गोंडा थाना तरबगंज के गांव अकबरपुर गौहानी का निवासी था। यह 16 नवंबर से लापता था। 17 नवंबर को इसके लापता होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी बाइक कस्बे के नरकटहा क्षेत्र के पशुपतिनगर वार्ड के टोला देवियापुर में मिली थी। तभी से कोतवाली पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थीं। रविवार को युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया डीह गांव के पूरब छठ घाट के पास शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में उतराया मिला था। लाश देखते ही वहां मौजूद लोगो ने बांसी पुलिस को फोन से सूचित किया। इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें